RR vs MI Live Cricket Score: गुवाहाटी में रुकी बारिश, मैदान पर से हटे कवर्स

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians LIVE Update: राजस्थान रॉयल्स की नजरें लगातार तीसरी जीत पर हैं तो वहीं मुंबई की कोशिश होगी कि वह कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी के साथ जीत के रास्ते पर लौटे।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-۲۰۲۶ में आज गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेगा। मैदान पर मेजबान राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा, लेकिन फैंस की नजरें इस बात पर हैं कि ۱۵ साल के वैभव सूर्यवंशी दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना किस तरह से करेंगे। ये मैच वैभव और बुमराह के बीच की टक्कर के तौर पर देखा जा रहा है।
जहां टीमों के प्रदर्शन की बात है तो राजस्थान की नजरें लगातार तीसरी जीत पर हैं। उसने पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ जिस तरह से जीत हासिल की थी उससे उसका आत्मविश्वास काफी ऊंचा होगा। वहीं मुंबई को पिछले मैच में हार मिली थी, लेकिन उसके लिए अच्छी बात ये है कि टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या वापसी करने को तैयार है जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नहीं खेले थे।
به این آهنگ امتیاز بدید
ملودی 98 > >