मौसम अपडेट: दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, ۱۲ राज्यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

18 فروردین 1405آهنگ
मौसम अपडेट: दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, ۱۲ राज्यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, ۷ और ۸ अप्रैल को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे। इनके असर से यूपी, बिहार, दिल्ली समेत ۱۲ राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।



تلگرام ملودی 98 اینستاگرام ملودی 98

देशभर में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विभाग (IMD) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ एक साथ सक्रिय हो रहे हैं, जिनका असर ۷ और ۸ अप्रैल को चरम पर रहेगा। इस दौरान कम से कम ۱۲ राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है, जिससे किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

भारत समाचार

दो पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि ۶ अप्रैल के बाद मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन अब नया सिस्टम बनने से स्थिति बदल गई है। उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हो रहे दो पश्चिमी विक्षोभ ۷-۸ अप्रैल को असर दिखाएंगे। इसके चलते तेज हवाओं, गरज-चमक और ओलावृष्टि की घटनाएं बढ़ेंगी।

दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से छिटपुट बारिश जारी है। मौसम विभाग ने बताया है कि ۷ अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश और ۳۰-۵۰ किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि ۸ अप्रैल को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

यूपी-बिहार में फसलों पर संकट, कई जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कानपुर, लखनऊ और उन्नाव समेत कई जिलों में फसलें बर्बाद हुई हैं। IMD के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों तक यह सिलसिला जारी रहेगा।

  • ۷-۸ अप्रैल: पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश
  • ۸-۹ अप्रैल: पूर्वी यूपी में बारिश
  • हवाओं की रफ्तार: ۶۰ किमी/घंटा तक

लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, हमीरपुर, हरदोई और कानपुर में सोमवार से बुधवार तक तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में भी हालात गंभीर हैं। पटना, राजगीर, पूसा, भोजपुर, बक्सर, सुपौल, औरंगाबाद, अरवल सरैया सहित कई जिलों में ۸ अप्रैल तक ओले गिरने और ۵۰-۷۰ किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है।

उत्तराखंड से लेकर मध्य भारत और पूर्वी राज्यों तक असर

उत्तराखंड में अगले ۷۲ घंटे तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक, बिजली गिरने और ۴۰-۵۰ किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। ۳۳۰۰ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है।

मालदेवता, पंतनगर, कपकोट, चमोली और रानीचौरी में बिजली गिरने के आसार हैं।

मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में ۸ अप्रैल को ओलावृष्टि की चेतावनी है, जबकि श्योपुर, बड़वानी, शिवपुरी, इंदौर और जबलपुर में तेज हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान में पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से पहले ही नुकसान हो चुका है। अब ۶-۷ अप्रैल को फिर से आंधी-तूफान और कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी दी गई है।

झारखंड और ओडिशा में भी अलर्ट

झारखंड के रांची, गिरिडीह, गोड्डा और पाकुड़ में ۶ से ۸ अप्रैल के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं, ओडिशा के मयूरभंज और कटक में ۷۰ किमी/घंटा तक की तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने सभी प्रभावित राज्यों में लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

به این آهنگ امتیاز بدید

ملودی 98 > > मौसम अपडेट: दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, ۱۲ राज्यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

نظرات کاربران

۰ نظر
* نظر شما پس از تایید مدیر درج خواهد شد
هنوز نظری ثبت نشده است ، اولین نفری باشید که نظر میدهید !